सीतामढ़ी

बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी।

बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी।

 

जिले के सभी के आंगनवाड़ी केंद्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

बिहार विधानसभा निर्वाचन— 2025 को ध्यान में रखते हुए एवं आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन सीतामढ़ी द्वारा निरंतर रूप से विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 04 जून, 2025 को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिला मतदाताओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर रंगोली, मेहंदी एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से “मतदान मेरा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, “एक भी मतदाता न छूटे” जैसे प्रेरणादायक संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के महत्व की जानकारी दी तथा उन्हें आगामी निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं अन्य मतदाताओं को पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।साथ ही *पर्यावरणीय मतदाता* का संकल्प भी दिलाया गया एवं भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न एप्स की जानकारी भी उन्हें उपलब्ध कराई गई।

 

इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी स्विप कोषांग कमल सिंह ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर निर्भर करती है। ऐसे रचनात्मक प्रयासों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना संभव है।उन्होंने कहा कि

 

जिला प्रशासन द्वारा आगे भी विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रखी जाएगी, ताकि जिले में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता आगामी निर्वाचनों में सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button