इटावा

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 06 परिवारों को टूटने से बचाया गया

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 06 परिवारों को टूटने से बचाया गया

विशाल समाचार संवाददाता इटावा 

इटावा: जनपद इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र/नई-किरण के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य टूटते परिवारों को जोड़ना है। इस पहल के अंतर्गत आज दिनांक 08.06.2025 को इटावा पुलिस ने 06 परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराकर उनके परिवारों को बिखरने से बचाया।

 

इस कार्यक्रम का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीश चन्द्र एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिला थाना इटावा के परिवार परामर्श केंद्र में किया गया। प्रभारी निरीक्षक निर्मला कुमारी, उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह, उपनिरीक्षक बृजेंद्र बहादुर सिंह, काउंसलर ममता यादव, नमिता तिवारी, रविंद्र चौहान, सुशीला राजावत एवं महिला आरक्षीगण की उपस्थिति में पति-पत्नी के बीच हुए आपसी मतभेद दूर कराए गए।

सुलह कराए गए परिवारों का विवरण:राफिया पत्नी अरशद, निवासी पथवरिया शहर, थाना कोतवाली, जनपद इटावा।

मेघा पाठक पत्नी राजीव दुबे, निवासी यमुना विहार कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद इटावा।

अनुष्का यादव पत्नी संजय यादव, निवासी नगला रऊजा, थाना वैदपुरा, जनपद इटावा।

कुसुम पत्नी विनय कुमार, निवासी जैतपुर, थाना लवेदी, जनपद इटावा।

दीप्ति पत्नी धर्मेंद्र सिंह तोमर, निवासी उदयपुर, थाना पोरसा, जनपद मुरैना (म.प्र.)।

लक्ष्मी पत्नी शेर सिंह, निवासी विकास कॉलोनी बाग, थाना इकदिल, जनपद इटावा।

यह पहल परिवारों में सौहार्द बढ़ाने तथा सामाजिक स्थिरता बनाए रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। पुलिस प्रशासन इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button