
इटावा पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण में सराहनीय कार्य
इटावा विशाल समाचार संवाददाता
इटावा पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में दिनांक 07/08 जून 2025 की रात्रि को एसओजी/सर्विलांस टीम एवं थाना सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त रूप से लुहन्ना चौराहा के समीप सारंगपुरा रोड पर रेलवे अंडर ब्रिज के पास एक संदिग्ध डस्टर कार (UP 25 CN 3674) को रोका और उसमें सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्त राघवेन्द्र यादव (पुत्र दलेल सिंह, निवासी गोलापनगर, संजय नगर थाना बारादरी, बरेली, उम्र 35 वर्ष) के कब्जे से 03 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर और 01 अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुए। अभियुक्त डस्टर कार के आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा, जिस पर कार को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
इस कार्रवाई के आधार पर थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 99/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
147/323/452/504/506 भादवि थाना बारादरी बरेली
302/307/323/34/504/506 भादवि थाना बारादरी बरेली
351(3)/352 बीएनएस थाना भरथना इटावा
3/25 आर्म्स एक्ट थाना सिविल लाइन इटावा
बरामदगी:
03 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर
01 अवैध तमंचा .315 बोर
01 डस्टर कार (UP 25 CN 3674)
पुलिस टीम:
प्रथम टीम: उ.नि. श्री बेचन कुमार सिंह (प्रभारी एसओजी), उ.नि. श्री नागेन्द्र चौधरी (प्रभारी सर्विलांस)
द्वितीय टीम: निरी.श्री विक्रम सिंह (प्रभारी थाना सिविल लाइन), उ.नि. मोहनवीर सिंह, उ.नि. रविन्द्र सिंह, हे.का.कैलाश यादव, का.रंजीत कुमार, का. दीपक कुमार, का
रामनरेश, का. चालक अमित खोखर
यह कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में की गई। इटावा पुलिस की यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और अवैध असलाह के खिलाफ कड़ा संदेश है।
इटावा पुलिस की इस तत्परता और सफलता को सम्मानित किया जाना चाहिए।


