
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इटावा में 30 जून को अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित
इटावा: नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (रा.औ.प्र.शि.संस्थान), इटावा डॉ. राजकुमार सिंह ने जानकारी दी है कि दिनांक 30 जून 2025 (सोमवार) को संस्थान परिसर में अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में किया जाएगा, जिसमें योग्य आई.टी.आई. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा।
इस रोजगार मेले में AADI IDEOLOGY SERVICES PVT. LTD. जैसी प्रतिष्ठित कंपनी हिस्सा ले रही है, जो विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षुओं की नियुक्ति करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹8,000/- से ₹12,000/- तक का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
उपलब्ध व्यवसायों में निम्नलिखित ट्रेड शामिल हैं:
इलेक्ट्रिशियन (Electrician),इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (Electronics Mechanic),टीपीईएस (TPES),वायरमैन (Wireman),टर्नर (Turner),,मशीनिस्ट (Machinist),मशीनिस्ट (ग्राइंडर) [Machinist (Grinder)]फि टर (Fitter)
रिक्त पदों की संख्या: 10
कार्यस्थल: इटावा में नोडल प्रधानाचार्य डॉ. सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे संस्थान के प्लेसमेंट सेल में अपने समस्त शैक्षिक व तकनीकी प्रमाणपत्रों तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण सूचना: अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे साक्षात्कार के दौरान कोविड-19 नियमों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।



