इटावा

भामाशाह जयंती पर “व्यापारी कल्याण दिवस” आयोजित, उत्कृष्ट व्यापारियों को किया गया सम्मानित

भामाशाह जयंती पर “व्यापारी कल्याण दिवस” आयोजित, उत्कृष्ट व्यापारियों को किया गया सम्मानित

 

इटावा  शिवराज सिंह राजपूत: दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर “व्यापारी कल्याण दिवस” का आयोजन विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद के सर्वोच्च राजस्व कर देने वाले प्रतिष्ठित व्यापारियों को “भामाशाह सम्मान” से नवाजा गया।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मा. सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि समाज और राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने भामाशाह जी के त्याग और योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि यदि भामाशाह न होते, तो महाराणा प्रताप का संघर्ष अधूरा रह जाता। उन्होंने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक वर्ष 29 जून को जनपद के उत्कृष्ट व्यापारियों को इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा।

 

मा. विधायक ने व्यापारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में राज्य कर विभाग में पंजीकरण कराकर शासकीय योजनाओं का लाभ उठाएं और समाज के आर्थिक विकास में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने राज्य कर विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भामाशाह जी से प्रेरणा लेकर हमें सामाजिक समानता, पेयजल, आवास और भूखमरी जैसे मुद्दों पर संवेदनशीलता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन और व्यापारी समुदाय मिलकर जनहित में कार्य करेंगे, जिससे व्यापारियों को कोई मानसिक तनाव न हो।

 

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अन्नू गुप्ता, अपर आयुक्त ग्रेड-1 श्री एच.पी. राव दीक्षित, अपर आयुक्त ग्रेड-2 श्री राकेश कुमार यादव, अपर आयुक्त श्री सुरेंद्र मोहन, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

सम्मानित व्यापारियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न (मूमेंटो) प्रदान कर उनके योगदान का अभिनंदन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button