पूणे

सीडीएसएल आईपीएफ ने पूरे भारत में वित्तीय साक्षरता को लोकतांत्रिक बनाने के लिए बहुभाषी निवेशक जागरूकता मंच शुरू किया

सीडीएसएल आईपीएफ ने पूरे भारत में वित्तीय साक्षरता को लोकतांत्रिक बनाने के लिए बहुभाषी निवेशक जागरूकता मंच शुरू किया

 

पुणे :सीडीएसएल इन्वेस्टर प्रोटेक्शन फंड (सीडीएसएल आईपीएफ) ने अपने नए निवेशक जागरूकता मंच के शुभारंभ की घोषणा की है। यह एक व्यापक ऑनलाइन संसाधन है जो अंग्रेजी और 121 अन्य भाषाओं में उपलब्ध है। प्रतिभूति बाजार की अवधारणाओं को सरल बनाने और जिम्मेदार निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन की गई इस वेबसाइट का अनावरण भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के अध्यक्ष श्री तुहिन कांत पांडे ने 7 जुलाई, 2025 को सीडीएसएल और एनएसडीएल के निवेशक ऐप में ई-वोटिंग प्रणाली पर प्रॉक्सी सलाहकार सिफारिशों के शुभारंभ के अवसर पर किया।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के अध्यक्ष श्री तुहिन कांत पांडे द्वारा आधिकारिक तौर पर अनावरण की गई सीडीएसएल आईपीएफ वेबसाइट, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और अधिक निवेशक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के सभी निवेशक वर्गों – संभावित निवेशकों से लेकर पहली बार निवेश करने वाले निवेशकों तक – की सेवा करती है।

आज के निवेशकों की बढ़ती जरूरतों को पहचानते हुए, यूजर्स कई तरह के फॉर्मेट्स जैसे कि बिना कठिन शब्दों वाले आर्टिकल्स, लिस्टिकल्स और इन्फोग्राफिक्स को देख सकते हैं।

शुरुआत में, यह प्लेटफॉर्म 12 अलग-अलग भाषाओं में भरपूर और विविध कंटेंट अनुभव प्रदान करता है, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, मराठी, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, उड़िया और पंजाबी शामिल हैं, जिससे विभिन्न भाषाई जनसांख्यिकी में समावेशी पहुंच और जुड़ाव सुनिश्चित होता है।

लॉन्च पर बोलते हुए, सीडीएसएल आईपीएफ सेक्रेटेरिएट के श्री सुधीश पिल्लई ने कहा, “हमारा मानना है कि सही वित्तीय समावेश (फाइनेंशियल इंक्लूजन) केवल पहुंच के बारे में नहीं है, यह ज्ञान के माध्यम से सशक्तिकरण के बारे में है। यह पहल निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ाती है, सही जानकारी के साथ निर्णय लेने को बढ़ावा देती है और ‘आत्मनिर्भर निवेशक’ बनाने के विजन के अनुरूप है।”

यह प्लेटफॉर्म मुफ्त में उपलब्ध है और इसे नई जानकारी और इनसाइट्स के साथ नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। निवेशक इस रिसोर्स को एक्सप्लोर करने के लिए www.cdslipf.com पर विजिट कर सकते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button