
मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा पेंशनधारियों के खातों में जून माह से बढ़े पेंशन की राशि का डीबीटी के माध्यम से किया गया हस्तांतरण
जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थल समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के साथ जिले के जनप्रतिनिधि गण रहे उपस्थित
सीतामढ़ी जिले के कुल 364632 लाभुकों के खातों में डीबीटी के जरिए कुल 40,73,50,800 राशि का हस्तांतरण किया गया
ब्यूरो विशाल समाचार सीतामढ़ी
आज 11 जुलाई को सीतामढ़ी जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर/ वार्ड स्तर सामाजिक सुरक्षा पेंशन संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन, लाइव वेबकास्टिंग भी की गई थी व्यवस्था
जून माह से ₹400 प्रतिमाह से बढ़ाकर पेंशन हुआ अब ₹1100 प्रतिमाह
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत सभी छः प्रकार के दी जा रही पेंशन की राशि को माह जून 2025 से ₹400 प्रतिमाह से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह किया गया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को सहायता और संबल प्रदान करना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो तथा उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।
आज 11 जुलाई को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार के द्वारा सभी छः प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत पहली बार नई दर से पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जाने के अवसर पर जिला मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय, ग्राम पंचायत मुख्यालय तथा सभी राजस्व ग्राम स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, कृष्ण कुमार राय ने बताया कि जिले के सभी लाभुकों को जून माह का पेंशन डीबीटी के माध्यम से खाते में भेजा गया। उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी जिले में सभी 06 योजनाओं के कुल 3,64,632 लाभुकों के खाते में 40 करोड़ 73 लाख 50 हजार 800 रुपए भेजे गए।
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना,लाभुकों की संख्या 172082,
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना लाभकों की संख्या 15408
इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना लाभुकों की संख्या 26242
इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना लाभुकों की संख्या 117895
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना लाभुकों की संख्या 3075
बिहार निशक्ता पेंशन योजना लाभकों की संख्या 29930
आज का कार्यक्रम जिला स्तर ,प्रखंड स्तर , विभिन्न विद्यालयों, वार्ड स्तर पर, राजस्व ग्राम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के उद्बोधन को सीधा प्रसारण के जरिए लाभुकगणों ने देखाऔर सुना तथा इससे लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम के पूर्व जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिकाओं, विकास मित्र एवं प्रखंड स्तर के कर्मियों के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री का संदेश एवं योजना के संबंध में पैंपलेट का वितरण लाभुकों के बीच करवाया गया था।
परिचर्चा भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय, माननीय विधायक सुरसंड दिलीप राय, अध्यक्ष 20 सूत्री मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष 20 सूत्री सत्येंद्र सिंह कुशवाहा,मेयर सीतामढ़ी रौनक जहां परवेज , डीडीसी संदीप कुमार, एडीएम आपदा प्रबंधन बृज किशोर पांडे के साथ सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कृष्ण कुमार राय, निदेशक डीआरडीए राजेश भूषण के साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।



