
अनु पांडे ‘एसओएफ सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित
पुणे,: शिक्षकों के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा, छात्रों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नांदे स्थित ध्रुव ग्लोबल स्कूल की शिक्षिका अनु पांडे को साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा ‘एसओएफ सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए प्रदान किया गया. उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक ट्रॉफी और प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया.
विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है. यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने विशेष रूप से विज्ञान और गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है. अनु पांडे ने अपने छात्रों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है. उन्होंने शिक्षा में नेतृत्व क्षमता, नवाचार और दूरदर्शिता का परिचय दिया है. उन्होंने छात्रों को प्रेरित भी किया है और उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रयास भी किए हैं.
इस पुरस्कार के लिए स्कूल के निदेशक यशवर्धन मालपानी, प्रधानाचार्या संगीता राउतजी और समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक स्टाफ ने उन्हें बधाई दी.



