
NCORD समिति की मासिक बैठक आयोजित: नशीले पदार्थों की रोकथाम पर हुई गहन चर्चा
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
इटावा में आज जनपद स्तरीय NCORD समिति की मासिक गोष्ठी का आयोजन रिज़र्व पुलिस लाइन, इटावा स्थित सभागार में किया गया। यह बैठक जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री सुबोध गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों — जिला आबकारी विभाग, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, औषधि नियंत्रण विभाग, जीएसटी विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में नारकोटिक्स, नशीले पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी, वितरण, सेवन और इसके दुष्प्रभावों की रोकथाम के लिए संवेदनशील, समन्वित एवं प्रभावी रणनीति तैयार करना था।
गोष्ठी के दौरान निम्न मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गई:
मादक पदार्थों की अवैध तस्करी व बिक्री पर नियंत्रण
स्कूली एवं कॉलेज स्तर पर नशा-निरोधी जागरूकता अभियान
स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के सहयोग से नशे की रोकथाम हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम
प्रतिबंधित औषधियों की निगरानी एवं फार्मेसियों पर नियमित जांच
सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर साझा कार्ययोजना बनाना
अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में नशे के विरुद्ध “ज़ीरो टॉलरेंस नीति” के अंतर्गत सभी विभाग मिलकर सतत निगरानी व जागरूकता अभियान चलाएं ताकि नशे की लत को जड़ से समाप्त किया जा सके।



