
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) पुणे शहर समीक्षा बैठक आयोजित
पुणे, ब्यूरो विशाल समाचार
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की पुणे शहर इकाई की समीक्षा बैठक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन, मालधक्का चौक, पुणे में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, स्थानीय समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता पुणे जिला अध्यक्ष भिमराव कांबळे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष मनीष साठे उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पुणे जिला महासचिव रघुनाथ गायकवाड ने किया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:
मानसी पवार (महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष), सुलतान शहा (महाराष्ट्र प्रदेश युवक आघाड़ी अध्यक्ष), दिलीप म्हस्के (पश्चिम महाराष्ट्र सचिव), रहीम सय्यद (पुणे जिला प्रभारी), सुदाम बोरकर (वरिष्ठ नेता), सुजित मस्के (पुणे जिला उपाध्यक्ष), विजय निकालजे (पुणे जिला सचिव), आलोक भिंगारदिवे (युवा नेता), रमेश धनगर व फिरोज पटेल (पुणे शहर उपाध्यक्ष), अशरफ खान (पुणे शहर सचिव), गौतम सूर्यवंशी (पुणे शहर महासचिव), निखिल पवार, किशोर वाघमारे, बिलाल शेख, आकाश दंडगुले, आकाश घोडके, शरद घोडके (खडकवासला विधानसभा अध्यक्ष), तानाजी धाकतोडे (शिवाजीनगर विधानसभा अध्यक्ष), अरमान शेख (उपाध्यक्ष), नरेश बने, प्रकाश म्हेत्रे, मोहम्मद इराणी, हाजी सय्यद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों का पुणे शहर पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत व सत्कार किया गया।



