
इटावा कलेक्ट्रेट परिसर में कैमरा निगरानी व्यवस्था दुरुस्त : डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण 🔹
इटावा: जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को कचहरी परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय अवस्था में पाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त कार्यालयों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सीसीटीवी निगरानी से जोड़ा गया है। यह व्यवस्था सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी रूप से संचालित हो रही है।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।


