इटावा में चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट हेतु किराये की बिल्डिंग की आवश्यकता
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
इटावा: जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार द्वारा यह सूचित किया गया है कि मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के संचालन के लिए एक किराये की बिल्डिंग की आवश्यकता है। निदेशालय, महिला कल्याण उ.प्र. लखनऊ के पत्र क्रमांक सी-1017/निदे.म.क./प्रोबे./1098-चाइल्ड हेल्पलाइन/2023-24 दिनांक 10.08.2023 के अनुपालन में यह मांग की गई है।
उक्त बिल्डिंग में कम से कम पाँच कमरे, दो वाशरूम, दो रसोई आदि की सुविधा होनी चाहिए। इच्छुक भवन स्वामी समस्त वैध दस्तावेजों सहित किराये का प्रस्ताव तैयार कर अगले 07 कार्यदिवसों के भीतर कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, कलेक्ट्रेट, इटावा में जमा कर सकते हैं।
बिल्डिंग का स्थान विकास भवन, रेलवे स्टेशन अथवा बस स्टेशन चौराहे के निकट होने पर वरीयता दी जाएगी। बिजली संबंधी भुगतान वास्तविक बिल के अनुसार ही किया जाएगा। प्राप्त प्रस्तावों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा तथा चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के संचालन हेतु उपयुक्त पाए जाने पर ही नियमानुसार अनुबंध किया जाएगा।


