इटावा में राजकीय अनु.जाति छात्रावासों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
इटावा : जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी बघेल ने जानकारी दी है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद इटावा में संचालित विभिन्न राजकीय अनु. जाति छात्रावासों – सदर (आगरा रोड), सराय दयानत, नगला खादर, मोढ़ी भरथना एवं गंगापुरा बसरेहर – में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है।
यह प्रक्रिया निदेशालय के पत्र संख्या सी-966/स.क./वि.अनु./छात्रावास/पोर्टल/2025-26 दिनांक 01.07.2025 के क्रम में शुरू की गई है। इच्छुक छात्र वह हों, जो जनपद इटावा में नियमित रूप से किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हों तथा समाज कल्याण विभाग या अन्य संबद्ध विभागों द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र हों।
प्रवेश प्रक्रिया में दिव्यांग छात्रों, उच्च कक्षा में अध्ययनरत छात्रों, एवं विद्यालय से स्थायी निवास की अधिक दूरी जैसे बिंदुओं को वरीयता दी जाएगी। शासनादेश के अनुसार छात्रावास की 70% सीटें अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग तथा 30% सीटें पिछड़े/सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
इच्छुक छात्र दिनांक 15 अगस्त 2025 तक पोर्टल http://upswdhms.in पर स्वयं से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं
कते हैं।


