अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर – प्रधानमंत्री अजय योजना के तहत अनुदान व प्रशिक्षण
ब्यूरो विशाल समाचार इटावा
इटावा,: जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/पदेन जिला प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड, श्रीमती प्रिया शर्मा ने अवगत कराया है कि केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पी.एम. – अजय) के अंतर्गत ग्रान्ट-इन-ऐड घटक योजना में स्वरोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इस योजना में अनुसूचित जाति के इच्छुक व्यक्ति कम-से-कम तीन लोगों का समूह या क्लस्टर बनाकर विभिन्न स्वरोजगार इकाइयाँ स्थापित कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, एवं रु. 50,000/- या परियोजना लागत का 50% (जो कम हो) तक का अनुदान, साथ ही 5% अंशदान के बाद शेष राशि बैंक ऋण के रूप में प्राप्त होगी।
प्रमुख प्रोजेक्ट क्षेत्र:
बुटीक व्यवसाय, ब्यूटी पार्लर, सोलर पैनल टेक्नीशियन, लॉजिस्टिक ड्राइवर, किराना स्टोर, फोटोग्राफर, ई-रिक्शा चालक, मुर्गी पालन, डेयरी, बकरी पालन, निर्माण कार्य, महिला गृह उद्योग, मैकेनिक सेवा, आईटी/हार्डवेयर, फर्नीचर एवं जन सुविधा केन्द्र आदि।
अर्हताएँ:
1. लाभार्थी अनुसूचित जाति का एवं जनपद का निवासी हो।
2. आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो।
3. न्यूनतम साक्षरता आवश्यक।
4. पूर्व योजनाओं के बकायेदार न हों।
5. सिविल स्कोर संतोषजनक हो।
6. वार्षिक आय की सीमा नहीं, परंतु ₹2.5 लाख तक वालों को वरीयता।
7. समूह या क्लस्टर के रूप में कार्य करने को इच्छुक हों।
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल: https://grant-in-aid.upscfdc.in
आवेदन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे।
ऑफलाइन आवेदन:
शहरी क्षेत्र: कार्यालय, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), विकास भवन, कक्ष संख्या 61, इटावा।
ग्रामीण क्षेत्र: संबंधित विकास खंड के ग्राम/सहायक विकास अधिकारी (स.क.) के माध्यम से।
आवश्यक दस्तावेज:
दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति, निवास व आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (सभी स्व-सत्यापित)।
नोट: इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र आवेदन कर लाभ प्राप्त करें।


