Uncategorized

देवघर में भीषण सड़क हादसा: 18 शिव भक्त कांवड़ियों की मौत, पूरे देश में शोक की लहर

देवघर में भीषण सड़क हादसा: 18 शिव भक्त कांवड़ियों की मौत, पूरे देश में शोक की लहर

 

देवघर (झारखंड) सावन माह में बाबा बैद्यनाथधाम की यात्रा पर निकले श्रद्धालु कांवड़ियों के एक जत्थे को भीषण सड़क हादसे ने निगल लिया। इस दर्दनाक हादसे में 18 शिव भक्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब कांवड़िए देवघर की ओर बढ़ रहे थे।

 

इस असमय वज्रपात जैसे हादसे ने न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। बाबा बैद्यनाथ के भक्तों की इस त्रासदी ने सावन के माह में आस्था के उत्सव को पीड़ा में बदल दिया। श्रद्धालुओं के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

हम सभी इस दुखद समाचार से अत्यंत मर्माहत हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिवारों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति दें। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भगवान शिव शंकर महादेव जी से की जा रही है।

 

विनम्र श्रद्धांजलि। सादर नमन।—

विशाल समाचार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button