पूणे

अमेज़न त्योहारी मौसम से पहले देश भर में सेलर कनेक्ट के ज़रिए जुड़ रही है विक्रेताओं से

अमेज़न त्योहारी मौसम से पहले देश भर में सेलर कनेक्ट के ज़रिए जुड़ रही है विक्रेताओं से

 

 

पुणे : सेलर कनेक्ट 2025 विभिन्न शहरों में आयोजित किया जा रहा है। बैंगलोर, दिल्ली, हैदराबाद, कोयंबटूर, पानीपत में यह कार्यक्रम इस सप्ताह की शुरुआत में संपन्न हुआ और जयपुर, कोलकाता, इंदौर, सूरत, पानीपत, लुधियाना, इंदौर तथा अहमदाबाद में भी कार्यक्रम का आयोजन होना है।

 

• विक्रेताओं को अमेज़न.इन पर त्योहारी मौसम के दौरान शानदार बिक्री करने के लिए तैयार किया जा रहा है।

 

• सेलर सेंट्रल पर एक स्व-सक्षमता (सेल्फ एनेबलमेंट) फीचर – समृद्धि के लॉन्च की घोषणा की गई है जो विक्रेताओं को विकास के अवसरों की पहचान करने के लिए अनुकूलित, डेटा-आधारित सुझाव प्रदान करता है।

 

 

 

4 अगस्त, 2025, राष्ट्रीय: अमेज़न देश के 13 शहरों में सेलर कनेक्ट्स का आयोजन कर रही है ताकि हज़ारों विक्रेताओं को आगामी त्योहारी मौसम में बेहतर बिक्री की तैयारी करने में मदद मिल सके। इन सेलर कनेक्ट कार्यक्रमों के दौरान, कंपनी बैंगलोर, मुंबई, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, हैदराबाद, कोलकाता, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पुणे, अहमदाबाद, पानीपत, लुधियाना और इंदौर जैसे महानगरों और छोटे शहरों के हज़ारों विक्रेताओं से जुड़ेगी। सेलर कनेक्ट विक्रेताओं को अमेज़न के साथ जुड़ने, व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने और गहन मास्टरक्लास में भाग लेने के लिए मंच प्रदान करता है। दिन भर चलने वाले सत्रों में कैटलॉग ऑप्टिमाइज़ेशन, विज्ञापन रणनीति, परिचालन योजना और अमेज़न के विक्रेता उपकरणों का लाभ उठाने जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया जाता है, जिससे कारोबारियों को त्योहारी बिक्री अवधि का अधिकतम लाभ उठाने में मदद मिलती है।

 

 

 

अमेज़न ने इस साल की शुरुआत में, एक से अधिक-इकाई (मल्टी यूनिट) के ऑर्डर के लिए एक सरलीकृत फ्लैट शिपिंग दर भी पेश की, जिससे विक्रेताओं को दूसरी इकाई की शिपिंग पर 90% तक की बचत करने में मदद मिली। इसके अलावा, अमेज़न उच्च-मांग वाले त्योहारी सीज़न के दौरान छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों (एसएमबी) को अपना व्यवसाय बढ़ाने में मदद करने के लिए नई पहल शुरू कर रहा है। इनमें सेलर सेंट्रल पर एक स्व-सक्षमीकरण (सेल्फ एनेबलमेंट) फीचर – “समृद्धि” – शामिल है, जो विक्रेताओं को विज्ञापनों और इन्वेंट्री की योजना बनाने के लिए अवसरों की पहचान करने के लिए अनुकूलित, डेटा-आधारित सुझाव प्रदान करता है। हाल ही में, अमेज़न ने अपने पूर्ति और वितरण नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है जो विक्रेताओं को अपने ग्राहकों को तेज़ी से और अधिक विश्वसनीय रूप से सेवा प्रदान करने में मदद करता है।

 

 

अमेज़न इंडिया के बिक्री निदेशक गौरव भटनागर ने कहा, “अमेज़न सेलर कनेक्ट, पिछले कुछ वर्षों में, प्रभावशाली प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है जो पूरे भारत में हमारे विक्रेताओं के साथ सार्थक जुड़ाव में मदद करता है। इसने हमें लगातार यह समझने में मदद की है कि विक्रेताओं को अपने व्यवसाय को बढ़ाने और त्योहारों के मौसम जैसे उच्च-मांग वाले समय के लिए प्रभावी ढंग से तैयार होने के लिए क्या चाहिए। यह पहल उपकरणों को बेहतर ढंग से अपनाने, योजना और क्रियान्वयन में सुधार करने और अंततः व्यवसायों को अमेज़न पर अधिक प्रतिस्पर्धी और ग्राहक-केंद्रित बनने में मदद करके बड़े पैमाने पर विक्रेता सफलता को बढ़ावा देने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हमारा मानना है कि हमारे विक्रेताओं की सफलता में हमारी भी सफलता है।“

 

 

 

अमेज़न.इन पर विक्रेता, अमन जैन, बुनकर टेक्सटाइल्स ने कहा: “अमेज़न के बेहतर बुनियादी ढांचे और सरलीकृत प्रक्रियाओं ने हमारे जैसे पारंपरिक हथकरघा व्यवसायों के लिए समान अवसर प्रदान किए हैं। अमेज़न.इन पर विक्रेता बनने पर हम पूरे भारत में ग्राहकों को प्रामाणिक, हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदान कर पा रहे हैं। हाल ही में बैंगलोर में हुए सेलर कनेक्ट ने आगामी त्योहारों के मौसम की तैयारी के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की और विस्तार करने के हमारे संकल्प को मज़बूत किया। हम देश भर में बेहतरीन, कलात्मक वस्त्र पहुंचाने के लिए पहले से कहीं अधिक उत्साहित हैं।”

 

 

 

अमेज़न इंडिया की छोटे और मध्यम आकार के व्यवसायों (एसएमबी) की बिक्री आसान बनाने और लागत में कमी करने की हालिया पहलों को आगे बढ़ाते हुए 2025 का सेलर कनेक्ट का आयोजन अप्रैल में हुई शुल्क कटौती के बाद किया जा रहा है। इनमें 300 रुपये से कम के 1.2 करोड़ उत्पादों पर शून्य रेफरल शुल्क और कम शिपिंग लागत शामिल है। इन बदलावों से अच्छी-खासी बचत हुई है—दूसरी इकाइयों पर 90% से अधिक की—जिससे विक्रेताओं को बेहतर मूल्य निर्धारण और विकल्पों का विस्तार करने में मदद मिली है। इसका असर प्राइम डे 2025 के दौरान साफ दिखाई दिया। इसमें एसएमबी की बिक्री में साल-दर-साल के आधार पर 30% की वृद्धि दर्ज हुई और 68% विक्रेता टियर-2 और टियर-3 शहरों से थे। इससे उभरते बाज़ारों में अमेज़न की बढ़ती पहुंच और समावेशी डिजिटल विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता रेखांकित होती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button