खेलसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में 18 से 21 अगस्त तक होगी मशाल प्रतियोगिता 2025, जानकी स्टेडियम और हवाई अड्डा मैदान में होंगे आयोजन

 

सीतामढ़ी में 18 से 21 अगस्त तक होगी मशाल प्रतियोगिता 2025, जानकी स्टेडियम और हवाई अड्डा मैदान में होंगे आयोजन

विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी 

 

खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना ,शिक्षा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में मशाल प्रतियोगिता-2025 जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक-18 अगस्त से 21 अगस्त 2025 तक होगा। प्रतियोगिता का आयोजन जानकी स्टेडियम] डुमरा तथा परित्यक्त हवाई अड्डा मैदान, डुमरा में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक एवं बालिका की संख्या-476, अंडर-16 बालक एवं बालिका की संख्या-833 तथा प्रत्येक प्रखंड से दल सहायकों की संख्या-8 के अनुसार कुल-136 शारीरिक शिक्षा शिक्षक/शिक्षिका भाग लेंगे। जिला स्तर पर तकनीकी सहायकों की संख्या-53 होगी।

जिला खेल पदाधिकारी सीतामढ़ी ने यह भी बताया कि उक्त प्रतियोगिता में दो आयु वर्ग यथा अंडर-14 व अंडर-16 कक्षा पांचवी से दसवीं तक के छात्र-छात्रा भाग लेंगे। दोनो आयु वर्गों के लिए उम्र की गणना 31 दिसम्बर 2024 के आधार की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि एथलेटिक्स में अंडर-14 हेतु क्रिकेट थ्रो बॉल, 60 मीटर दौड़, 600 मी0 दौड़] लम्बी कूद जबकि अंडर-16 में क्रिकेट थ्रो बॉल, 100 मीटर दौड़, 800 मी0 दौड़, लम्बी कूद की इवेंट्स वहीं खेल विधा साइकिलिंग में अंडर-14 व 16 बालक के लिए 5 किलोमीटर तथा बालिका के लिए 3 किलोमीटर रोड रेस के साथ ही खिलाड़ियों की संख्या बालक-बालिका के लिए प्रत्येक प्रखंड से एक-एक होगी। उन्होनें बताया कि खेल विधा कबड्डी में अंडर-14 बालक-बालिका का भार वर्ग 51 किलोग्राम तथा अंडर-16 में 55 किलोग्राम से अधिक नहीं व खिलाड़ियों की संख्या नौ होनी चाहिए। फुटबॉल में खिलाड़ियों की सख्या सात व मैदान की माप 40 मीटर x 20 मीटर केवल बालक वर्ग एवं वॉलीबॉल में खिलाड़ियों की संख्या सात केवल अंडर-16 बालक की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

जिला खेल पदाधिकारी, सीतामढ़ी ने बताया कि प्रतिभागियों को बिहार राज्य खेल प्रधिकरण पटना द्वारा उपलब्ध कराई गई टी-शर्ट पहनकर ही प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। बालक टीम का आवासन एम0पी0 हाई स्कूल डुमरा, म0 वि0 सोशल क्लब, डुमरा में बालक तथा कमला बालिका उ0 वि0 डुमरा में बालिका टीमों की आवसन की व्यवस्था की जायेगी। सभी खेलों एवं स्पर्घाओं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 2500/- द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 1500/- तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 1000/- नगद पुरस्कार एवं पदक, प्रमाण-पत्र दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल सरकारी विद्यालयों के ही खिलाड़ी जिन्होंने सीआरसी से बीआरसी पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया हो वहीं खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी कला कौशल करेंगे अन्यथा खेल से वंचित होंगे। सभी खिलाड़ी विभाग द्वारा देय मशाल खेल पोशाक में ही भाग लेंगे। सभी प्रखंड का एक बैनर होना आवश्यक होगा। पहचान पत्र के रुप में सभी खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ योग्यता प्रमाण-पत्र, प्रखंड स्तर से ट्रांसफर ऑफ डिस्ट्रिक्ट का हार्ड कॉपी, एक फोटो निबंधन प्रपत्र के साथ टीम प्रभारी नामित कर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से सहभागिता दिलाना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button