सीतामढ़ी जिले के 10 प्रखंडों में एसआईएस लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कर्मियों की भर्ती अभियान, 6 से 20 अगस्त तक चलेगा शिविर
विशाल समाचार संवाददाता सीतामढ़ी
सीतामढ़ी: सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंट सर्विसेज लिमिटेड (एसआईएस लिमिटेड) द्वारा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, सीतामढ़ी एवं जिला प्रशासन, सीतामढ़ी के सहयोग से जिले के सभी 10 प्रखंडों में सुरक्षा सैनिकों और सुरक्षा पर्यवेक्षकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती शिविर जिले के 10 प्रखंड परिसरों में निर्धारित तिथियों को आयोजित किया जाएगा। कंपनी के ग्रुप कमांडर रामधारी सिंह ने जानकारी दी कि एसआईएस लिमिटेड सुरक्षा क्षेत्र की एशिया महाद्वीप की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो भारत की चौथी सबसे बड़ी रोजगार प्रदाता कंपनी भी है। वर्तमान में इस कंपनी में तीन लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी कार्यरत हैं और कंपनी का वार्षिक कारोबार लगभग तेरह हजार करोड़ रुपये का है।
इस भर्ती शिविर में चयनित उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पंजीयन फार्म और प्रोस्पेक्टस भी नि:शुल्क होगा, और चयनित पत्र भर्ती स्थल पर ही दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती अधिकारी के निर्देशानुसार मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रोड स्थित प्रशिक्षण केंद्र (झपहा, सीआरपीएफ कैंप के पास) में रिपोर्ट करना होगा। उन्हें सुरक्षा संबंधी विभिन्न विषयों में एक महीने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद सभी अभ्यर्थियों को कंपनी की आवश्यकता के अनुसार विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के रहने और खाने की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जाएगी। साथ ही, प्रशिक्षण और नौकरी के दौरान पहनने हेतु आवश्यक कीट आइटम भी कंपनी द्वारा दिए जाएंगे। नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों को सोलह हजार रुपये से सत्ताईस हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, प्रमोशन, इंक्रीमेंट, इंश्योरेंस, फैमिली पेंशन तथा दो बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाई की सुविधा जैसे लाभ भी दिए जाएंगे। कंपनी द्वारा योग्य उम्मीदवारों को 65 वर्ष की आयु तक स्थायी नौकरी दी जाएगी।
भर्ती की पात्रता इस प्रकार है – न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं या दसवीं (पद के अनुसार), आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, ऊंचाई कम से कम 162 सेंटीमीटर, वजन 56 से 90 किलोग्राम, और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है।
यह भर्ती अभियान निम्नलिखित तिथियों और स्थानों पर आयोजित किया जाएगा:
6 अगस्त 2025 – बैरगनिया प्रखंड परिसर
7 अगस्त 2025 – बेलसंड प्रखंड परिसर
8 अगस्त 2025 – बोखरा प्रखंड परिसर
9 अगस्त 2025 – चोरोत प्रखंड परिसर
12 अगस्त 2025 – मेजरगंज प्रखंड परिसर
13 अगस्त 2025 – नानपुर प्रखंड परिसर
14 अगस्त 2025 – पुपरी प्रखंड परिसर
18 अगस्त 2025 – रिगा प्रखंड परिसर
19 अगस्त 2025 – सुप्पी प्रखंड परिसर
20 अगस्त 2025 – सुरसंड प्रखंड परिसर
अधिक जानकारी या पंजीकरण हेतु उम्मीदवार निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं – 7
765038035, 8084715226



