
जनसुनवाई में मऊगंज में 32 आवेदन प्राप्त हुए
मऊगंज आलोक कुमार तिवारी: प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में मऊगंज में 32 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्ट्रेट में संयुक्त कलेक्टर राजेश मेहता ने जनसुनवाई करते हुए आवेदकों की समस्यायें सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में बुद्धसेन कोल तिवरिगवां एवं ज्वाला प्रसाद पटेल दुवगवां ने इत्तलाबी कराने, रेखा पाण्डेय जमुई ने पीएम आवास का लाभ दिलाने, श्यामलाल कुशवाहा ने सीमांकन कराने, गणेश गिरी घोरहटा ने मकान क्षतिपूर्ति कराने, रोशनी चतुर्वेदी शाहपुर ने निवास प्रमाण पत्र बनाने तथा सुरेन्द्र पटेल कनकेशरा ने खाद्यान्न पर्ची प्रदाय करने का आवेदन प्रस्तुत किया जिन्हें संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के लिये प्रेषित किया गया। इसी क्रम में सुखवंती नाई अतरैला ने पेंशन दिलाने, जोखूलाल पटेल नौढ़िया ने नकल प्रदान करने तथा बृजेश शर्मा धर्मपुरा व सरपंच सीतापुर ने अतिक्रमण हटाने का आवेदन संयुक्त कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।


