रीवा

मुख्यमंत्री 7 सितम्बर को आएंगे देवतालाब – बैठक में की गई तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री 7 सितम्बर को आएंगे देवतालाब – बैठक में की गई तैयारियों की समीक्षा

मऊगंज विशाल समाचार. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 7 सितंबर को मऊगंज जिले में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में बहुती जलप्रपात पर्यटन स्थल तथा देवतालाब शिव मंदिर को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव देवतालाब स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। समारोह में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास भी किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार मऊगंज में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।

बैठक में विधायक देवतालाब तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जिले के लिए महत्वपूर्ण है। सभी तैयारियां समय पर और उच्च स्तर की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। बैठक में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री सबसे पहले पर्यटन स्थल जलप्रपात पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री देवतालाब पहुंचकर शिवमंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। मुख्यमंत्री देवतालाब स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्व के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग बहुती और देवतालाब में हेलीपैड निर्माण तथा सभास्थल में आवश्यक निर्माण एवं बेरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में सुरक्षा व्यवस्था, आंगतुकों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, मंच की साज-सज्जा तथा कार्यक्रमों के प्रस्तुतिकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के बाद विधायक देवतालाब तथा कलेक्टर ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण करके की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एडीएम पीके पाण्डेय, एसडीएम मऊगंज राजेश मेहता, एसडीएम हनुमना रश्मि चतुर्वेदी, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम, कलेक्टर संजय कुमार जैन तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के संबंध में देवतालाब मंदिर का निरीक्षण भी किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button