मुश्किल में तेजस्वी यादव, महाराष्ट्र पुलिस ने दर्ज की FIR; पीएम मोदी पर दिया था बयान
बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और राजनीतिक दलों की रणनीति तेज हो गई है। राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के भाजपा विधायक मिलिंद रामजी नरोटे की शिकायत पर गढ़चिरौली पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



