
सीतामढ़ी में जमीन विवाद पर खूनी वारदात — मासूम बेटी के सामने महिला की गोली मारकर हत्या
हाखिकार दिन-प्रतिदिन जमीनी विवाद क्या हत्या करने सुलझेगा ?आये दिन पुलिस की बढ़ती परेशानी!
सीतामढ़ी (संवाददाता कुणाल किशोर) — रीगा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में शनिवार रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। बदमाशों ने घर में घुसकर उपेंद्र सिंह की पत्नी सोनिया देवी (35) पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। खून से लथपथ गिरते हुए अपनी मां को देखकर उनकी तीन साल की मासूम बेटी चीख उठी। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में सोनिया को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक जांच में पुलिस ने हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई है। पड़ोसियों के साथ लंबे समय से चला आ रहा तनाव इस खूनी वारदात का कारण निकला। मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है।

वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर पुलिस ने पहले ही विवाद को गंभीरता से लिया होता, तो यह वारदात टल सकती थी।
—



