पूणे

एमआईटी डब्ल्यूपीयू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन २ से‘आईईईई इंटरनेशनल कॉन्फरेंस ऑन सस्टेनेबिलिटी टेक्नोलोजी फॉर ह्यूमिनिटी एंड स्मार्ट वर्ल्ड’

एमआईटी डब्ल्यूपीयू द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन २ से‘आईईईई इंटरनेशनल कॉन्फरेंस ऑन सस्टेनेबिलिटी टेक्नोलोजी फॉर ह्यूमिनिटी एंड स्मार्ट वर्ल्ड’

 

पुणे:  तंत्रज्ञान, प्रौद्योगिकी अनुसांधान, सामाजिक नवाचार, साझेदारी और विश्व शांति के सिद्धातों पर आधारित एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के इजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी स्कूल के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग द्वारा २ से ४ सितंबर २०२५ तक आईईईई इंटरनेशनल कॉन्फरेंस ऑन सस्टेनेबिलिटी टेक्नोलोजी फॉर ह्यूमिनिटी एंड स्मार्ट वर्ल्ड’ विषय पर तीन दिवसी अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. यह सम्मेलन कोथरुड स्थित एमआईटी डब्ल्यूपीयू के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे. यह जानकारी एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के डॉ. भरत चौधरी और डॉ. पारूल जाधव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एक मजबूत और बुद्धिमान दुनिया के निर्माण के लिए स्थायी प्रौद्योगिकियों के स्मार्ट नवाचारों को एकीकृत करना, व्यवसाय और समाज को पर्यावरणीय लक्ष्यों के साथ जोडते हुए दीर्घकालिन सफलता के लिए जिम्मेदार प्रौद्योगिकियों का उपयोग करना, रोजमर्रा की जिंदगी में स्मार्ट प्रणालियों को शामिल करके दक्षता बढाना और पर्यावरणीय प्रभावों को कम करके नई पीढी के लिए एक स्थायी भविष्य का निर्माण करना है.

यह सम्मेलन एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा.

इस सम्मेलन का उद्घाटन समारोह मंगलवार, २ सितंबर २०२५ को दोपहर ३ बजे होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता एमआईटी डब्ल्यूपीयू के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो.डॉ. विश्वनाथ दा. कराड करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में आईबीएम के लीड क्लाइंट पार्टनर अभिजीत अटले, थेल्स रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के डॉ. सुब्रकांति दास, ब्रॉडकॉम के सीनियर इंजीनियरिंग मैनेजर सुनील खराटे उपस्थित रहेंगे.

सम्मेलन में ‘ग्रीन कम्यूनिकेशन एंड नेटवर्क्स’, ‘सेमीकंडक्टर एंड चिप डिझाइन’, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड कम्प्यूटिंग’, ‘ऑटोमेशन एंड अनमॅन्ड सिस्टीम्स’, ‘ग्रीन एनर्जी एंड सस्टेनेबिलिटी’ तथा ‘ मानव एवं स्वास्थ्य सेवा केलिए इंजीनियरिंग विषयों पर चर्चा होगी.

इस अवसर पर क्वालकॉम अमेरिका के वरिष्ठ इंजीनियर साई जाधव, शिंडलर इलेक्ट्रिक के अनुसंधान एवं विकास निदेशक श्रीपाद काले, महात्मा फुले कृषि विश्वविद्यालय, राहुरी के कृषि अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील गोरंटीवार सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे.

सम्मेलन का समापन गुरूवार ४ सितंबर २०२५ को दोपहर १२ बजे होगा. ग्लोबल डिलीवरी के उपाध्यक्ष निखिल दातार और मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक प्राइवेट लि. के अतिरिक्त उपाध्यक्ष अनिल देशपांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. साथ ही एमआईटी डब्ल्यूपीयू के कुलपति डॉ. आर.एम.चिटणीस, प्र कुलपति डॉ. मिलिंद पांडे और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रो. डॉ. प्रसाद खांडेकर उपस्थित रहेंगे.

आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. सुनील सोमानी, डॉ. साकेत येवलेकर, डॉ. रघुनाथ भदाडे, डॉ. पूजा गुंडेवार, डॉ. अंजलि आसखेडकर और डॉ. चेतन खडसे उपस्थित थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button