इटावा

बारावफात व गणेश विसर्जन पर्व को लेकर डीएम-एसएसपी इटावा का फ्लैग मार्च, जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

बारावफात व गणेश विसर्जन पर्व को लेकर डीएम-एसएसपी इटावा का फ्लैग मार्च, जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

 

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

आगामी त्यौहार बारावफात एवं गणेश विसर्जन के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

 

फ्लैग मार्च नौरंगाबाद चौराहा से प्रारंभ होकर साबित गंज चौराहा, तहसील चौराहा, बलदेव चौराहा, राजागंज चौराहा, पचराहा, टीटी तिराहा होते हुए थाना कोतवाली तक निकाला गया। इस दौरान भारी पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड एवं एंटी सबोटाज टीम भी तैनात रही।

 

अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और आमजन को भरोसा दिलाया कि त्योहारों पर पूर्ण शांति, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बनाए रखा जाएगा। साथ ही अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभय नाथ त्रिपाठी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button