सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में बढ़ते अपराध, सोनबरसा और डुमरा में गोलीबारी से दहशत

सीतामढ़ी में बढ़ते अपराध, सोनबरसा और डुमरा में गोलीबारी से दहशत

सीतामढ़ी|कुणाल किशोर 

सीतामढ़ी, :सीतामढ़ी जिले में अपराध की घटनाओं ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोनबरसा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने ऋषि मंडल को गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

 

इसी तरह हाल ही में डुमरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मुखिया के देवर मदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना को जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

सीतामढ़ी ही नहीं, बल्कि पटना में भी कुछ दिन पूर्व दिनदहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई थी, जिससे राजधानी में सनसनी फैल गई थी।

 

पुलिस इन घटनाओं की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। लगातार हो रही इन आपराधिक घटनाओं से आम जनता में भय और आक्रोश का वातावरण है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button