इटावा

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में आयोजित हुआ विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 अभियान कार्यक्रम

आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में आयोजित हुआ विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 अभियान कार्यक्रम

 

इटावा | विशाल समाचार 

विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के अंतर्गत आज आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पी.सी. श्रीवास्तव एवं आशीष अस्थाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

एमबीबीएस बैच के छात्र-छात्राओं ने विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत अपना विजन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि चिकित्सक समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कोरोना काल के दौरान चिकित्सकों के उल्लेखनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि, उद्योग, व्यापार और पर्यटन जैसे क्षेत्रों के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र में भी व्यापक विजन आवश्यक है। उन्होंने बल दिया कि आगामी 22 वर्षों में बनने वाली योजनाओं में आमजन का विजन अवश्य झलकना चाहिए।

 

 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प लिया गया है। उन्होंने अमृतकाल में प्रवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से निरोग समाज का निर्माण ही इस विजन का मूल है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने विचार लिखित रूप में प्रस्तुत करें ताकि उन्हें सरकार तक पहुंचाया जा सके।

कुलपति महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज से ही स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर चिकित्सा सुविधाओं को और सशक्त बनाने तथा जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है।

 

 

कार्यक्रम के अंत में कुलपति महोदय ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button