पूणे

एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड ने त्योहारी सीजन के लिए आकर्षक टू-व्‍हीलर वित्त योजनाएं शुरू

एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड ने त्योहारी सीजन के लिए आकर्षक टू-व्‍हीलर वित्त योजनाएं शुरू कीं

 

Pune: देश की अग्रणी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों में से एक एलएंडटीफाइनेंस लिमिटेड ने त्योहारों के मौके पर टू-व्‍हीलर ग्राहकों के लिए खास लोन ऑफर्स की घोषणा की है। इनमें शामिल हैं – नो कॉस्ट EMI, प्रॉम्प्ट पेमेंट रीबेट और EMI लाइट फेस्टिव (2025 में खरीदें, 2026 में चुकाएँ)। इन योजनाओं का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाइक और स्कूटर खरीद की खरीदारी के उत्साह को प्रोत्साहन देनाहै।

नो कॉस्ट EMI योजना में ग्राहक बिना किसी ब्याज के अपनी पसंद का टू-व्हीलर फाइनेंस कर सकते हैं। केवल नाममात्र का डाक्यूमेंटेशन शुल्क देना होगा। प्रॉम्प्ट पेमेंट रीबेट योजना उन ग्राहकों के लिए है, जो न्यूनतम 36 महीने की अवधि चुनते हैं। समय पर 35 EMI भरने पर अंतिम EMI माफ कर दी जाएगी। EMI लाइट फेस्टिव योजना में ग्राहकों को शुरुआती दो महीनों तक केवल ब्याज का भुगतान करना होगा, मूलधन की किस्त शामिल नहीं होगी। यानी “2025 में खरीदें, 2026 में चुकाएँ” का आसान विकल्प।

श्री जिनेश शाह, चीफ़ एग्ज़िक्यूटिव – अर्बन सिक्योर्ड एसेट्स एंड थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट्स, एलएंडटीफाइनेंस लिमिटेड ने कहा, “शहरी भारत में 75 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवा देने के हमारे अनुभव ने हमें बाज़ार की ज़रूरतों की गहरी समझ दी है। इसी आधार पर हमने टू-व्‍हीलर लोन की ऐसी योजनाएँ तैयार की हैं, जो ग्राहकों को वास्तविक फ़ायदा पहुँचाएँगी। हमारी मज़बूत मौजूदगी और 10,000 से अधिक सोर्सिंग पॉइंट्स के नेटवर्क के चलते हमें पूरा भरोसा है कि ग्राहक इस अवसर का लाभ उठाएँगे और अपने सपनों की सवारी पूरी करेंगे। हमें विश्वास है कि वे हमें अपने पसंदीदा वित्तीय भागीदार के रूप में चुनेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “सरकार की ओर से जीएसटी दरों में कटौती से दोपहिया वाहनों की माँग में तेज़ी आने की उम्मीद है। हम अपने पार्टनर डीलर आउटलेट्स पर बढ़ती ग्राहक संख्या के लिए पूरी तरह तैयार हैं, ताकि लोगों के अपने वाहन खरीदने के सपने पूरे हो सकें।”

त्योहारी ऑफ़र 30 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेंगे। एलएंडटी फाइनेंस योग्य ग्राहकों को किफायती ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करवा रही है। साथ ही, केवल 5 मिनट में लोन अप्रूवल की सुविधा है। पूरी प्रक्रिया डिजिटल है और ग्राहकों को कोई दस्तावेज़ जमा नहीं करने पड़ते।

कंपनी ने अपना नया टीवी विज्ञापन ‘जस्ट ज़ूम टू-व्हीलर लोन’ भी लॉन्च किया है। इसका टैगलाइन है – ‘बुमराह की स्पीड पर’, जिसमें ब्रांड एम्बेसडर जसप्रीत बुमराह नज़र आ रहे हैं। इस अभियान को देश के 13 बाज़ारों में एक बड़े एकीकृत मार्केटिंग कैंपेन के ज़रिए चलाया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button