मऊगंज जिले में 226 किसानों को बांटी गयी 35 मीट्रिक टन खाद
मऊगंज विशाल समाचार: मऊगंज जिले में एक अक्टूबर को 226 किसानों को 35 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया। डबल लाक केन्द्र मऊगंज में 80 किसानों को 12 मीट्रिक टन तथा हनुमना में 146 किसानों को 23 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊगंज में 269 मीट्रिक टन व हनुमना में 155 मीट्रिक टन खाद शेष है।

