मऊगंज में आज शराब की बिक्री रहेगी प्रतिबंधित
मऊगंज विशाल समाचार. गांधी जयंती 2 अक्टूबर को पूरे मऊगंज जिले में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन ने बताया है कि 2 अक्टूबर को जिले की सभी कंपोजिट शराब दुकानें, वाइन आउटलेट, देशी मदिरा बाटलिंग इकाई चोरहटा तथा देशी एवं विदेशी मदिरा के सभी गोदाम बंद रहेंगे। जिले भर में शराब की बिक्री, खरीद, परिवहन और भण्डारण पर प्रतिबंध के आदेश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक एवं सहायक आयुक्त आबकारी आदेश का कठोरता से पालन सुनिश्चित कराएं।

