मऊगंज में दशहरा में आज आयोजित होगा श्री हनुमान लीला नाट्य
मऊगंज आलोक कुमार तिवारी मऊगंज जिले में 2 अक्टूबर को दशहरा मनाया जा रहा है। दशहरे में मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मऊगंज में दशहरा मैदान में आयोजित दशहरा समारोह में श्री हनुमान लीला नाट्य को प्रस्तुत किया जाएगा। इसका निर्माण और निर्देशन अंकित कुमार मिश्रा ने किया है। यह कार्यक्रम रावण दहन और दशहरा उत्सव में आयोजित किया जा रहा है। आमजनता से इस मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की गई है।

