नशामुक्त भारत अभियान अब नवम्बर माह तक रहेगा जारी
रीवा अनिल सिंह. आमजनता को नशे की बुराइयों के प्रति जागरूक करने तथा नशे के शिकार व्यक्तियों पुनर्वास के लिए नशामुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। शासन द्वारा नशामुक्त भारत अभियान को नवम्बर माह तक जारी रखने के निर्देश दिये गये हैं। अभियान के तहत सभी शिक्षण संस्थान तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नशे के प्रति जागरूकता अभियान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके तहत रैली भाषण प्रतियोगित, संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं शिक्षण संस्थान में आयोजित की जायेगी। सभी प्रमुख कार्यक्रम तथा समारोह में भाग लेने वाले व्यक्तियों को नशे के विरूद्ध ऑनलाइन शपथ दिलाई जायेगी। नशामुक्त अभियान के तहत जिले भर में आयोजित जागरूकता गतिविधियों की जानकारी नशामुक्त भारत अभियान पोर्टल एनएमबीए डॉट डीओएसजेई डाट जीओव्ही डाट इन पर अपलोड की जायेगी। सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में भी नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता अभियान आयोजित किये जायेंगे। अभियान को सफल बनाने में एनसीसी क्रेडिट, स्काउंड गाइड, सामाजिक संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं का भी पूरा सहयोग लिया जायेगा।


