
स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव मतपत्रिका से कराए जाएं!:बसपा महासचिव डॉ. हुलगेश चलवादी की मांग
‘वीवीपैट’ टालने से संदेह और गहरा हुआ
पुणे: स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव ‘ईवीएम’ के बजाय मतपत्रिका से कराए जाएं, ऐसी जोरदार मांग बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश महासचिव एवं पश्चिम महाराष्ट्र ज़ोन के मुख्य प्रभारी डॉ. हुलगेश चलवादी ने मंगलवार (दिनांक 11) को की।
“ईवीएम नहीं चाहिए — मतदान केवल मतपत्रिका से होना चाहिए,” यह बसपा की शुरू से ही स्पष्ट भूमिका रही है। मतपत्रिका ही मतदाताओं की वास्तविक इच्छा का सच्चा प्रतिबिंब दिखाती है, ऐसा मत व्यक्त करते हुए डॉ. चलवादी ने आयोग से तत्काल पुनर्विचार कर पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने हेतु मतपत्रिका से चुनाव कराने की अपील की।
राज्य चुनाव आयोग ने इस बार ‘वीवीपैट’ मशीन का उपयोग न करने का निर्णय घोषित किया है। लेकिन इस निर्णय से यह प्रश्न उठता है कि आयोग आखिर किस राजनीतिक शक्ति का पक्ष ले रहा है, यह स्पष्ट करना चाहिए, ऐसी मांग डॉ. चलवादी ने रखी।
नागपुर खंडपीठ ने एक लंबित याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य चुनाव आयोग से यह स्पष्ट करने को कहा है कि “वीवीपैट का उपयोग क्यों नहीं किया जाएगा?”
मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होना आवश्यक है। संपूर्ण ईवीएम प्रणाली को लेकर जनता में पहले से ही संदेह है। मतदान के बाद मतदाता को अपने मत की पुष्टि मिल सके, इसके लिए वीवीपैट मशीन आवश्यक है। लेकिन आयोग ने इसी हिस्से को टालकर लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है, ऐसा डॉ. चलवादी ने कहा।
🗳️ मतदाता सूची पर भी संदेह!
मतदाता सूची में दोहराए गए नाम वाले मतदाताओं की पहचान कर यह जानकारी अधिकारी लेंगे कि वे कहां मतदान करेंगे, ऐसा राज्य आयोग ने स्पष्ट किया है।
लेकिन व्यावहारिक रूप से यह संभव है क्या?
“जिस मतदाता सूची पर भरोसा ही नहीं, उसी पर चुनाव कैसे कराए जा सकते हैं?” — ऐसा सवाल डॉ. चलवादी ने उठाया।
मतदाता सूची में त्रुटियां, नामों का गायब होना, दोहरी प्रविष्टियां, गलत पते और एक ही पते पर कई मतदाताओं की नोंद — इन सभी खामियों के बावजूद उसी सूची का आगामी चुनाव में उपयोग करने का निर्णय, आयोग की निर्णय क्षमता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, ऐसा डॉ. चलवादी ने कहा।
— प्रतिनिधि, विशाल समाचार
#महाराष्ट्र #पुणेन्यूज #बसपा #EVM #VVPAT #स्थानीयचुनाव #विशालसमाचार

