पूणे

भीमा कोरेगांव विजय स्तंभ शौर्य दिवस आयोजन में 40% बढ़ोतरी की मांग : राहुल डंबाळे

भीमा कोरेगांव विजय स्तंभ शौर्य दिवस आयोजन में 40% बढ़ोतरी की मांग : राहुल डंबाळे

 

शौर्य दिवस कार्यक्रम के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाए

 

पुणे विशाल समाचार:1 जनवरी को आयोजित होने वाले भीमा कोरेगांव विजय स्तंभ शौर्य दिवस अभिवादन समारोह में देशभर से आने वाले अनुयायियों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं में 40 प्रतिशत की वृद्धि की जानी चाहिए — ऐसी मांग भीमा कोरेगांव विजय स्तंभ शौर्य दिवस समन्वय समिति के अध्यक्ष राहुल डंबाळे ने की है।

 

येरवड़ा स्थित सामाजिक न्याय भवन में हवेली प्रखंड अधिकारी यशवंत माने की अध्यक्षता में प्रशासनिक समिति, आयोजनकर्ता कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसी बैठक में श्री डंबाळे ने यह मांग रखी कि राज्य सरकार को वर्ष 2026 के शौर्य दिवस कार्यक्रम के लिए 20 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान करना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष शौचालय, पेयजल, बस सुविधा, पार्किंग व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पर अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाया है।

 

बैठक में यह भी मांग की गई कि विजय स्तंभ राष्ट्रीय स्मारक के विस्तृत आराखड़े के अमल में आने से पहले, फिलहाल एक तात्कालिक व्यवस्था के रूप में, वर्षभर इस स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button