
फॉग्सी के संपूर्णा इस सार्वजनिक मंचाद्वारा गर्भधारणापूर्व स्वास्थ्य व सुरक्षित मातृत्व का संदेश
पुणे, विशाल सिंह: द फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक ॲन्ड गायनेकोलॉजिकल सोसायटीज ऑफ इंडिया (फॉग्सी) और पुणे ऑब्स्टेट्रिक ॲन्ड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी (पीओजीएस) की सहयोग से संपूर्णा पब्लिक फोरम उपक्रम के अंतर्गत गर्भधारणापूर्व स्वास्थ्य के बारें में जनजागृती करनेवाला विशेष कार्यक्रम गुरूवार को आयएमए हॉल, तिलक रोड यहाँपर संपन्न हुआ. गर्भधारणापूर्व स्वास्थ्य के बारें में जागरूकता निर्माण करना और निरोगी गर्भधारणा व सुरक्षित मातृत्व को प्रोत्साहन देना यह इस समाजाभिमुख उपक्रम का उद्देश था.
इस कार्यक्रम का नेतृत्व फॉग्सी की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ.सुनिता तांदुळवाडकर इन्होंने किया. प्रसिध्द अभिनेत्री मृण्मयी देशपांडे प्रमुख अतिथी के रूप में उपस्थित थी. इस दौरान पीओजीएस के अध्यक्ष डॉ.मनिष माचवे, फॉग्सी की राष्ट्रीय सह सचिव डॉ.अश्विनी काळे, पीओजीएस के सचिव डॉ.निलेश बलकवडे,डॉ पूजा लोढा (आयोजक सचिव), कार्यक्रम की संयोजक डॉ.वैजयंती पटवर्धन, डॉ.रेवती राणे इसके साथ समन्वयक डॉ.आरती निमकर,डॉ अलका क्षीरसागर, डॉ.अलका कुथे आदी मान्यवर उपस्थित थे.
इस कार्यक्रम में गर्भधारणा पूर्व स्वास्थ्य का महत्त्व, शारीरिक,मानसिक तैयारी,पोषण ऐसे कई विषयोंपर विशेषज्ञोद्वारा मार्गदर्शन किया गया. यह विषय लोगों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के लिए माँ इस विषयपर नाटक प्रतियोगिता और सेफ मदरहूड इस विषयपर नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. विजेताओं को मान्यवर व्यक्तियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए.
14 से 16 नवंबर 2025 दौरान जे.डब्ल्यू.मॅरिएट में आयोजित फॉग्सी प्रेसिडेंशियल कॉन्फरन्स – स्टार संपूर्णा का यह एक पूर्व कार्यक्रम था. इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य सेवा में धोरण,बदल,प्रगती और संशोधन इसपर लक्ष केंद्रित किया जानेवाला
है.

