
तीसरी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (आयपी) यात्रा 19–20 दिसंबर को पुणे में
सुनील धाड़ीवाल की जानकारी; एमएसएमई मंत्रालय और एआयसी पिनैकल आंत्रेप्रेन्युअरशिप फोरम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन
पुणे: केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) तथा एआईसी पिनैकल आंत्रेप्रेन्युअरशिप फोरम द्वारा आयोजित दो दिवसीय तीसरी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी – IP राइट्स) यात्रा का आयोजन 19 और 20 दिसंबर 2025 को होटल लेमन ट्री प्रीमियर, पुणे में किया जाएगा। “२०४७ में विकसित भारत की अर्थव्यवथा आयपी-ड्रिवन बनाना’ यह इस वर्ष की IP यात्रा की केंद्रीय थीम है, यह जानकारी एआईसी पिनैकल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील धाडीवाल ने दी।
भारत सरकार ने बौद्धिक संपदा कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई पहलें शुरू की हैं। इनमें पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, डिजाइन और जीआई (जिओग्राफिकल इंडिकेशन) जैसे विभिन्न IP अधिकारों पर जागरूकता फैलाना, नवाचार और सृजनात्मक कार्यों को बढ़ावा देना, तकनीकी उन्नयन के माध्यम से MSME को सक्षम बनाना शामिल है। इस पहल का उद्देश्य सभी क्षेत्रों के उद्यमों को उनकी बौद्धिक संपदा की औपचारिक पंजीकरण प्रक्रिया में सहयोग करना है।
एमएसएमई मंत्रालय देशभर के उद्यमों को आयपी फैसिलिटेशन सेंटर्स (IPFC) से जोड़ रहा है। इन केंद्रों के माध्यम से इनोवेटर्स को मार्गदर्शन, प्रोत्साहन, सहायता, फंडिंग तथा उनके सृजनात्मक कार्यों को प्रदर्शित करने का अवसर दिया जा रहा है। IPFC के अंतर्गत मुफ्त IP सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं और एआईसी पिनैकल आधिकारिक IPFC केंद्र के रूप में कार्यरत है।
इस IP यात्रा का उद्देश्य एमएसएमई उद्यमियों, स्टार्टअप्स, IP विशेषज्ञों, कानूनी पेशेवरों और उद्योग जगत को विश्व-स्तरीय IP संरक्षण, तकनीकी सहयोग, बाज़ार में अवसर, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और IP के वाणिज्यिक उपयोग से जुड़ी नीतियों को समझने का एक साझा मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, अनुभवी IP प्रैक्टिशनर्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा सफल स्टार्टअप्स शामिल होंगे। दो दिनों में मार्गदर्शन सत्र, कार्यशालाएँ, नेटवर्किंग मीट, तथा विशेष पैनल चर्चा के माध्यम से IP की महत्ता को रेखांकित किया जाएगा।
यह IP यात्रा पूर्णतः निशुल्क है। एमएसएमई उद्यमी, IPR प्रोफेशनल्स, डिजाइन प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप संस्थापक, विधि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी अपनी मुफ्त रजिस्ट्रेशन www.aic-pinnacle.org या https://forms.gle/qwLtCoHuHrpsdkuBA के माध्यम से कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों ने 9049794035 / 9307305181 पर संपर्क करने की अपील की है।
इस वर्ष की IP यात्रा की प्रमुख विशेषताएँ व सत्र:
– भारत@2047 के विकास लक्ष्य में बौद्धिक संपदा अधिकारों की भूमिका
– एमएसएमई को IP प्रोत्साहन, नीतियाँ और सरकारी सहायता कार्यक्रमों से सशक्त करना
– अनुसंधान और नवोन्मेष के लिए IP की मजबूत नींव
– विनिर्माण क्षेत्र, प्रोडक्ट डिजाइन और मेक-इन-इंडिया को गति देने वाली IP रणनीतियाँ
– नवोन्मेष आधारित IP विकास और संरक्षण
– वैश्विक IP फाइलिंग प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय संरक्षण
– तकनीक हस्तांतरण, व्यावसायीकरण और उद्योग सहयोग
– शैक्षणिक जगत, उद्योग और कानूनी विशेषज्ञों के साथ विशेष मार्गदर्शन व पैनल चर्चा

