
चलवादी शिक्षण संस्था द्वारा पारिवारिक मूल्यों पर प्रेरणादायी व्याख्यान आयोजित
पुणे: — विद्यानगर स्थित चलवादी शिक्षण संस्था की ओर से बच्चों, युवाओं एवं अभिभावकों के बीच पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ाने, भटकी हुई युवा पीढ़ी को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने तथा माता-पिता और बच्चों के बीच आपसी समझ, प्रेम, भाईचारा और अपनत्व विकसित करने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम दत्त मंदिर चौक, महाराष्ट्र हाउसिंग सोसायटी तथा बौद्ध विहार, शांतिनगर, येरवडा परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध वक्ता प्रा. वसंत हंकारे ने अपने विचारों से उपस्थित जनसमुदाय को मार्गदर्शन किया। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और संवाद की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माजी नगरसेवक डॉ. हुलगेश चलवादी, आयोजिका एडवोकेट रेणुका चलवादी, स्वप्निल शिर्के, नितिन मोहिते, के. टी. सूर्यवंशी, अश्विनी मोहिते, बिना कदम, यशवंत शिर्के सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस व्याख्यान में बड़ी संख्या में माता-पिता अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे। उपस्थित अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

