त्रिस्तरीय पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 24 से 30 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां
इटावा, विशाल समाचार: राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत की अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को कर दिया गया है। आम जनता के निरीक्षण हेतु मतदाता सूची समस्त बीएलओ को उपलब्ध करा दी गई है।
बीएलओ अपने आवंटित मतदान केंद्र/स्थल पर उपस्थित रहकर 24 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे। नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-2, संशोधन के लिए प्रपत्र-3 तथा विलोपन के लिए प्रपत्र-4 भरकर बीएलओ को दिए जा सकते हैं।
01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं के आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे। बीएलओ को निर्धारित अवधि में अपने केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अनुपस्थिति, लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित बीएलओ/पर्यवेक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


