24 दिसंबर को जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन
इटावा, विशाल समाचार : उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह ने जानकारी दी कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा जारी परिपत्र संख्या 12/12-6-2014-10/2011 दिनांक 22.02.2014 तथा परिपत्र संख्या 9/2015/255/12-06-2015-10/2011 के निर्देशों एवं जिलाधिकारी के अनुमोदन दिनांक 14.07.2023 के अनुपालन में माह दिसंबर 2025 का किसान दिवस आयोजित किया जा रहा है।
किसान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 24 दिसंबर 2025 (बुधवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक कृषि भवन के सभागार में किया जाएगा।
इस अवसर पर कृषि एवं कृषि से जुड़े सभी विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाएगा।


