इटावाशिक्षा

सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम चौपाल के सफल आयोजन को लेकर बैठक

सुशासन सप्ताह के तहत ग्राम चौपाल के सफल आयोजन को लेकर बैठक

इटावा, विशाल समाचार: “सुशासन सप्ताह–प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम चौपाल के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम चौपाल के दौरान मुनादी कराकर ग्रामीणों को जागरूक किया जाए तथा सभी सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्रशासनिक गतिविधियों में संबंधित विभागीय अधिकारियों की अनिवार्य सहभागिता होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने जवाबदेही, पारदर्शिता और सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि चौपाल में रजिस्टर बनाया जाए, बैनर लगाए जाएं तथा अधिकारी समय से उपस्थित होकर जनता की समस्याएं सुनें और मौके पर ही उनका निस्तारण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजनाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि चौपाल के दौरान लेखपालों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, जिससे खतौनी आदि की जांच कर मौके पर ही फीडिंग की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि सुशासन सप्ताह प्रतिवर्ष 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जाता है तथा इस दौरान छूटे हुए फैमिली आईडी लाभार्थियों के कार्य भी पूरे किए जाएंगे।

बैठक में अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button