
गृह मंत्री श्री अमित शाह का बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में हुआ स्वागत
रीवा विशाल समाचार:. केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में आयोजित कृषक सम्मेलन में भाग लेने रीवा से हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचे जहां हेलीपैड में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
हेलीपैड में प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल, सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां इंजी नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

