अपराधमऊगंज

अवैध परिवहन करते पकड़े गये वाहन

अवैध परिवहन करते पकड़े गये वाहन

खनिज मद में 10 लाख रूपये से अधिक की राशि जमा कराई गई

 

मऊगंज विशाल समाचार. कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज परिवहन करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। गत दिसंबर माह में जिले में अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की गई तथा चेकिंग के दौरान ट्रेलरों व डम्परों को जप्त किया गया। जप्त किये गये वाहनों पर कार्यवाही करते हुए दस लाख 97 हजार 126 रूपये की राशि शासन मद में जमा कराई गई। वाहनों के अवैध परिवहन को रोकने में खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त रूप से कार्यवाही की। इस दौरान सुनील राजपूत सहायक खनिज अधिकारी तथा नरेश सिंह चौहान यातायात प्रभारी द्वारा संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button