उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्त
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज जिले के ग्राम हर्दी में उर्वरक विक्रेता मेसर्स साध्वी गुप्ता का उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। उर्वरक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यूपी बागरी ने उर्वरक नमूना अमानक स्तर का पाए जाने पर दिए गए कारण बताओ सूचना पत्र का संतोषजनक जवाब न देने पर मेसर्स साध्वी गुप्ता का उर्वरक लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

