Uncategorized

अभिलेखों का तत्काल सत्यापन करके रिपोर्ट दें – कलेक्टर

अभिलेखों का तत्काल सत्यापन करके रिपोर्ट दें – कलेक्टर

कलेक्टर मऊगंज ने हनुमना में एसआईआर कार्य की समीक्षा की

 

मऊगंज विशाल समाचार: कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन ने मऊगंज एवं हनुमना तहसील का निरीक्षण कर एसआईआर कार्य सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बाद जिन मतदाताओं को नोटिस दिया गया है उनके द्वारा सहायक रिटर्निंग आफीसर के समक्ष निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 13 अभिलेखों में से कोई एक अभिलेख प्रस्तुत करने पर उसका सत्यापन करें। सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, कक्षा दसवीं अथवा बारहवीं की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, वनाधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र, भूमि अथवा मकान आवंटन प्रमाण पत्र, केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा कर्मचारी को जारी पेंशन प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक को मान्य किया गया है। इन प्रमाण पत्रों को संबंधित अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा। अधिकारी इनका तत्काल सत्यापन करके निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं। किसी भी स्थिति में आवेदन पत्र मिलने से पाँच दिवस के भीतर सत्यापन अनिवार्य रूप से करें। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सीमांकन, बंटवारा एवं नामांतरण के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तत्परता बरतते हुए सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजेश मेहता सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button