सीतामढ़ी

39 ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू

39 ओबीसी कन्या आवासीय विद्यालयों में नामांकन शुरू

10 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को

पटना: विशाल समाचार 

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों में संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इन विद्यालयों में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा एवं आवासन की सुविधा दी जाती है।

विभाग द्वारा कक्षा 6 से 9 तक की रिक्त सीटों पर नामांकन किया जाएगा। चयन वस्तुनिष्ठ प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा, जो 1 मार्च 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

रिक्त सीटों का विवरण:

कक्षा 6 – 1560, कक्षा 7 – 336, कक्षा 8 – 114 एवं कक्षा 9 – 149 सीटें।

प्रवेश परीक्षा 2 घंटे की होगी, जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान से कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन हेतु आवेदिका के माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा 01 अप्रैल 2026 के अनुसार निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन: 10 जनवरी से 9 फरवरी 2026

प्रवेश पत्र डाउनलोड: 15 से 22 फरवरी 2026

परीक्षा परिणाम: 13 मार्च 2026

नामांकन: 16 से 23 मार्च 2026

कक्षाएं प्रारंभ: 1 अप्रैल 2026

इच्छुक छात्राएं विभागीय वेबसाइट bcebconline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा एवं नामांकन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। अधिक जानकारी हेतु संबंधित जिला पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button