सीतामढ़ी

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर डुमरा हवाई फील्ड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर डुमरा हवाई फील्ड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सीतामढ़ी विशाल समाचार 

 

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर डुमरा हवाई फील्ड में आज कला संस्कृति युवा विभाग बिहार पटना और जिला प्रशासन सीतामढ़ी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस भव्य कार्यक्रम ने उपस्थित दर्शकों को उत्सव एवं परंपरा की अनूठी अनुभूति कराई। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर स्थानीय सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर,माननीया एम एल सी श्रीमती रेखा कुमारी,माननीय विधायक सीतामढ़ी श्री सुनील कुमार पिंटू, माननीय विधायक परिहार श्रीमती गायत्री देवी, माननीय विधायक रुन्नीसैदपुर पंकज मिश्रा ,माननीय पूर्व विधायक श्री रामनरेश यादव एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री रिची पांडे, उप विकास आयुक्त संदीप कुमार,एडीएम संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

 

कार्यक्रम में कृष्ण कला जत्था टीम के द्वारा लोकगीतों पर आधारित नुक्कड़ नाटक के प्रस्तुति की गई एवं लोक धुन और पारंपरिक संगीत का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में संगीत शिक्षकों के द्वारा बिहार गीत की बेहतरीन प्रस्तुति की गई। साथ ही अन्य कलाकारों के द्वारा पारंपरिक लोकगीतों की भी प्रस्तुति की गई।

 

 

मौके पर उपस्थित सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो सामाजिक समरसता, परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हमारी लोक कला, लोक संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम मिलता है। उन्होंने जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति युवा विभाग द्वारा किए गए इस भव्य आयोजन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

जिलाधिकारी श्री रिची पांडे ने कहा कि बिहार की लोक संस्कृति अत्यंत समृद्ध है और इसे संरक्षित एवं संवर्धित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित यह सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल परंपराओं को जीवंत करता है, बल्कि कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने का कार्य भी करता है।

 

कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य वरीय शिक्षक श्री एसएन झा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button