Uncategorized

पुलिस अधीक्षक ने तीन आरोपियों पर किया ईनाम घोषित

पुलिस अधीक्षक ने तीन आरोपियों पर किया ईनाम घोषित

 

मऊगंज विशाल समाचार:पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर पाँच-पाँच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। थाना मऊगंज में दर्ज आपराधिक घटना में शामिल विनय सिंह उर्फ रिंकू सिंह पिता दिवाकर सिंह आयु 35 वर्ष तथा सूर्यप्रकाश सिंह पिता दिवाकर सिंह आयु 33 वर्ष दोनों निवासी बहेरा डाबर की गिरफ्तारी पर पाँच-पाँच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है। थाना लौर में दर्ज प्रकरण में आरोपी आशुतोष तिवारी उर्फ छोटू तिवारी पिता राजेश तिवारी निवासी ग्राम पन्नी की गिरफ्तारी पर भी पाँच हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने अथवा गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को ईनाम की राशि दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button