
सीआरपीएफ जवान शहीद प्रह्लाद बैठा के प्रतिमा का हुआ अनावरण
सीतामढ़ी विशाल समाचार
सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड के रसलपुर गांव निवासी सीआरपीएफ जवान शहीद प्रह्लाद बैठा का रसलपुर में जहां अंतिम दाह संस्कार हुआ था उसी भूमि पर स्मारक स्थल बना हुआ था स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को उस स्थल पर परिजनों के मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया जाता है ।पिछले लम्बे समय से उस स्थान पर शहीद का प्रतिमा लगवाने के लिए पूर्व सैनिक संगठन के लोग प्रयासरत थे संगठन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने इसको लेकर अनेकों प्रयास किया स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर सांसद विधायक प्रखंड प्रमुख समेत जिला प्रशासन से कई बार आरजू विनती किया पर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिलीप साह के सहयोग से चारदीवारी करवाया गया विभिन्न अखबारों एवं सोशल मीडिया में आई खबरों को संज्ञान में लेते हुए भाजपा नेता सह समाजसेवी गगनदेव कुमार यादव एवं रनवीर आनंद उर्फ राहुल ने अपने निजी कोश से स्वेच्छापूर्वक शहीद का प्रतिमा लगवाने का वीरा उठाया और दोनों ने मिलकर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर इस काम को पूरा किया गगनदेव यादव सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ प्रतिमा आनंद मुखिया मंजू देवी ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया उपस्थित ग्रामीणों ने इस कार्य की सराहना की तथा पूर्व सैनिक संगठन के सभी सदस्यों एवं समर्थकों को आभार व्यक्त किया मौके पर रविंद्र यादव, शिक्षक मुकेश रजक, सरपंच राजेश साह, अरविंद कुमार, सुशांत सिंह, अमित कुमार, राजीव कुमार एवं शहीद के दोनों पुत्र एवं परिवार के लोग उपस्थित थे।



