
सीतामढ़ी को राज्य स्तरीय गौरव
जिलाधिकारी रिची पांडे को मिला बेस्ट डीईओ अवार्ड
सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पटना स्थित अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिलाधिकारी सीतामढ़ी रिची पांडे को Best Electoral Practices Award–2025 के अंतर्गत BEST DEO अवार्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन श्रेणी में नवाचारपूर्ण प्रशिक्षण पद्धतियों, सतत क्षमता विकास तथा उत्कृष्ट टीम वर्क के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया। मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन प्रबंधन में उनके अभिनव प्रयासों की राज्य स्तर पर सराहना की गई।
इसी समारोह में निर्वाची पदाधिकारी सुरसंड सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी विशाल तथा निर्वाची पदाधिकारी बाजपट्टी सह अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी गौरव कुमार को भी बेस्ट निर्वाची अधिकारी के रूप में सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का विषय है।



