पूणेमहाराष्ट्र

डॉ. नीलम गोऱ्हे ने लंदन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

डॉ. नीलम गोऱ्हे ने लंदन स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

पुणे, 18 फरवरी 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे ने इंग्लैंड के अध्ययन दौरे के दौरान लंदन में स्थित भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक का दौरा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में नेहरू सेंटर के प्रतिनिधि श्री रविंद्रचंद्रन द्वारा उनका सत्कार किया गया। साथ ही लंदन महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष वृषाल खांडके सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

डॉ. गोऱ्हे ने कहा कि बाबासाहेब ने कठिन परिस्थितियों में, बिना हीटर के कड़ाके की ठंड में अध्ययन कर अपनी शिक्षा पूर्ण की थी। महाराष्ट्र सरकार ने उनके निवास स्थान को सरकारी दर्जा देकर संरक्षित किया है। उन्होंने स्मारक के रखरखाव और सौंदर्यीकरण को और सुदृढ़ करने के लिए प्रयास जारी रखने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि बाबासाहेब ने 1921-22 के दौरान लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्ययन किया था। उस दौरान जिस घर में वे रहे, उसे वर्ष 2015 में महाराष्ट्र सरकार ने खरीदकर स्मारक के रूप में विकसित किया। यह स्मारक किंग हेनरीज रोड, कैम्डन, लंदन में स्थित है, जहां उनके जीवन से जुड़े चित्र और दस्तावेज प्रदर्शित हैं।

डॉ. गोऱ्हे ने कहा कि इस स्मारक के माध्यम से बाबासाहेब की अंतरराष्ट्रीय विरासत को नई पहचान मिल रही है और इसे अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button