पूणेमनोरंजनमहाराष्ट्र

विशेष बच्चों की रंगपंचमी में उपमहापौर परशुराम वाडेकर का उत्साहपूर्ण सहभाग

विशेष बच्चों की रंगपंचमी में उपमहापौर परशुराम वाडेकर का उत्साहपूर्ण सहभाग

रिपोर्ट :विशाल समाचार

स्थान:पुणे महाराष्ट्र

पुणे। रंगपंचमी के अवसर पर भोई प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित 31वां रंगपंचमी उत्सव इस वर्ष भी उल्लास और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ। शहर के अनाथ बच्चों, मूक-बधिर विद्यार्थियों, सड़क पर रहने वाले जरूरतमंद बच्चों और दृष्टिबाधित छात्रों के साथ रंगों का यह पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पुणे के उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर बच्चों के साथ रंग खेला।

कार्यक्रम स्थल पर भगवा, नीला, हरा, गुलाबी, पीला और नारंगी रंगों की छटा बिखरी हुई थी। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां साझा कीं। उनके चेहरों पर झलकता उत्साह और संतोष देख उपस्थित जन भावुक हो उठे।

इस अवसर पर उपमहापौर परशुराम वाडेकर ने कहा कि उपमहापौर के रूप में उन्हें इस आयोजन का निमंत्रण मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “इन बच्चों ने जिस स्नेह से मुझे रंग लगाया, वह मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है। जैसे अलग-अलग रंग मिलकर एक सुंदर चित्र बनाते हैं, उसी तरह हमारा भारत और हमारा संविधान विविधताओं से सुसज्जित है। अनेक जाति-धर्म और संस्कृतियों के बीच एकता का संदेश ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

 

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा नाश्ता, पानी और भोजन की व्यवस्था की गई थी। विशेष रूप से एक मुस्लिम परिवार ने शिरखुरमा लाकर इस उत्सव में सहभागिता दर्ज कराई, जिससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश और मजबूत हुआ।

उपमहापौर वाडेकर ने कहा कि विशेष बच्चों के साथ रंग खेलते हुए उनके बचपन की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि जो बच्चे रंगों के आनंद से वंचित रह जाते हैं, उनके जीवन में खुशी के रंग भरना ही इस उत्सव की सार्थकता है।

 

 

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी,सूर्य दत्त ग्रुप एजूकेशन के संचालक श्री संजय चौरड़िया, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन श्रीनाथ भिमाले, उद्यमी कृष्णकुमार गोयल तथा सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु पराग कळकर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button